बुधवार, 5 जून 2019

ये जो तेरे चेहरे पे मुस्कान है

ये जो तेरे चेहरे पे मुस्कान है।
मेरी खुशनसीबी की पहचान है।।

तेरी एक मुस्कराहट पर 
हजारों खुशियां कुर्बान हैं।।

तू ही मेरी दौलत है
तुझ पर ही गुमान है।।

तुम्हीं से रौशन मेरी दुनिया
तू ही मेरी जान है।।

अब उतर मेरे कंधे से
देखना तुझे सारा जहान है।।

दुनिया छोटी है और तेरा कद ऊंचा
ये साबित करना मेरा भी इम्तिहान है।।

ये जो तेरे चेहरे पे मुस्कान है।
मेरी खुशनसीबी की पहचान है।।

                     - किशोरी लाल वर्मा 'कुन्दन'

04/06/2019
राजनांदगांव
© सर्वाधिकार सुरक्षित

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें