गुरुवार, 14 नवंबर 2019

जिंदगी की परीक्षा

न सिलेबस दिखाती है, न समय दे जाती है।
जब तेरा जी चाहता है, जिंदगी! तू आजमाती है।।

कब तक खरा उतर पाऊंगा तेरी परीक्षाओं में;
हर बार पहले से भी कठिन सवाल उठाती है।।

औरों को बख्श देती है नाकाबिल समझकर;
मेरे लिए ही नई नई चुनौतियां लेकर आती है।।

मुझे तराशने में क्यों हो तुम इतना मशगूल ?
इस अदने से इंसान पर  तरस नहीं खाती है।।

न सिलेबस दिखाती है, न समय दे जाती है।
जब तेरा जी चाहता है जिंदगी! मुझे आजमाती है।।

           -- किशोरी लाल वर्मा 'कुन्दन'
                    21/09/2019
                मुरागांव, कोरर, कांकेर

© सर्वाधिकार सुरक्षित।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें