गुरुवार, 14 नवंबर 2019

सच में तेरा आना होगा?

सच में तेरा आना होगा?
या फिर नया बहाना होगा??

आकर कुछ ठहरोगे भी
कि आते ही जाना होगा?

मेरे जज़्बात की कदर न सही
अपनी पसंदगी तो बताना होगा।

तुमसे है कितनी मुहब्बत
क्या यह भी जताना होगा?

फब्तियों के तीर चला लेना
मेरा दिल फिर निशाना होगा।

तू नहीं, तेरा इन्तजार ही सही;
रिश्ता तो मुझे निभाना होगा।

सच में तेरा आना होगा?
या फिर नया बहाना होगा??

           - किशोरी लाल वर्मा'कुन्दन'
                  11/09/2019
                   मुरागांव, कांकेर

© सर्वाधिकार सुरक्षित।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें